उत्तर प्रदेश : ट्रक ने वाहन को टक्कर मारी, दो बहनों की मौत
उत्तर प्रदेश : ट्रक ने वाहन को टक्कर मारी, दो बहनों की मौत
इटावा (उप्र), 26 अगस्त (भाषा) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी जिससे दो बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में वाहन का चालक भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसरहर थाना के प्रभारी गंगा दास गौतम ने बताया, ‘दुर्घटना में आस्था सिंह (22) और अदिति सिंह (20) की मौत हो गई। जबकि चालक को चोट आई है। यह दुर्घटना शाम करीब 4 बजे हुई।’ उन्होंने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब वाहन पर सवार लोग दिल्ली से मिर्जापुर स्थित अपने घर जा रहे थे।
भाषा सं जफर आशीष
आशीष

Facebook


