उप्र : झांसी में मुठभेड़ के बाद दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
उप्र : झांसी में मुठभेड़ के बाद दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
झांसी, 30 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के सीपरी बाजार इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति वर्मा ने बताया कि मुठभेड़ 29-30 सितंबर की दरमियानी रात करीब ढाई बजे हुई। इस महीने की आठ तारीख को हुई एक हत्या के मामले में वांछित 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश राहुल यादव और नरेंद्र की मौजूदगी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
भाषा
सं, सलीम, रवि कांत रवि कांत

Facebook


