उत्तर प्रदेश: विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश: विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश: विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत
Modified Date: May 8, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: May 8, 2026 12:06 am IST

इटावा (उप्र), सात मई (भाषा) इटावा केंद्रीय जेल में बंद 45 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी की बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जेल अधीक्षक एम पी सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अकोदा गांव निवासी संजय कुमार शर्मा के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, शर्मा को पछायगांव पुलिस स्टेशन ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। वह विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में था।

सिंह ने कहा कि शर्मा की हालत बुधवार शाम को खराब हो गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाषा सं जफर आशीष

आशीष


लेखक के बारे में