उप्र : युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र : युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र : युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: September 2, 2023 / 03:24 pm IST
Published Date: September 2, 2023 3:24 pm IST

प्रतापगढ़, दो सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के कोठियाही फतेहपुर गांव में एक युवक ने अपने दोस्त की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) विद्यासागर मिश्रा ने शनिवार को बताया कि अनिल पटेल (23) शुक्रवार रात अपने साथी पंकज पटेल के साथ शराब पीकर कोठियाही फतेहपुर पहुंचा था।

उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद पंकज ने अनिल पर कथित तौर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिश्रा के मुताबिक, अनिल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर आरोपी पंकज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा

सं जफर पारुल

पारुल


लेखक के बारे में