Asaduddin Owaisi Varanasi Speech : गंगा में इफ्तार का मामला, गिरफ्तारी पर भड़के Asaduddin Owaisi, बोले-आखिर मुस्लिमों को किस बात की मिल रही है सजा?

Ads

वाराणसी में नाव पर रोजा इफ्तार करने के आरोप में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताते हुए यूपी सरकार पर सवाल उठाए।

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 11:08 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 11:08 PM IST

Asaduddin Owaisi Varanasi Speech / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • वाराणसी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 युवक गिरफ्तार।
  • Asaduddin Owaisi ने कहा— “मुस्लिम होने की सजा दी जा रही है।
  • शराब, धार्मिक भावनाएं और मस्जिद विवाद पर भी सरकार को घेरा।

वाराणसी : Asaduddin Owaisi Varanasi Speech वाराणसी में गंगा की लहरों पर नाव में रोजा इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासत गरमा गई है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन और भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है। ओवैसी ने सवाल उठाया कि आखिर नाव पर रोजा खोलने और बिरयानी खाने से किसकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं?

‘मुस्लिम होने की मिल रही सजा’

ओवैसी ने एक चुनावी सभा में आरोप लगाया कि इन बच्चों का एकमात्र ‘जुर्म’ यह है कि वे मुसलमान और पसमांदा (सैफी) समुदाय से हैं। Muslim Youth Arrested Varanasi Boat उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कल अगर मैं हैदराबाद की हुसैन सागर झील में लाइफ जैकेट पहनकर बिरयानी खाऊं, तो क्या मुझ पर भी बीएनएस की धाराएं लगा दी जाएंगी?” उन्होंने गंगा में गिर रहे सीवेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदूषण पर किसी को फिक्र नहीं, लेकिन इफ्तार करने वालों को जेल भेज दिया गया।

शराब और मस्जिद पर पलटवार

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि अगर त्योहारों के नाम पर मीट और अंडे की दुकानें बंद की जाती हैं, तो रमजान के दौरान शराब की दुकानें बंद क्यों नहीं की गईं? उन्होंने वीडियो में ‘आलमगीर मस्जिद’ का नाम लेने पर हुई आपत्ति पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह मस्जिद सदियों पुरानी है और कयामत तक रहेगी, इस पर सवाल उठाना बेतुका है। ओवैसी ने इस पूरी कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए न्याय की मांग की है।

इन्हे भी पढ़ें:-

गिरफ्तारी किस मामले में हुई?

गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने और कथित तौर पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में कार्रवाई हुई।

ओवैसी ने क्या कहा?