Reported By: Jitendra Thawait
,Bilaspur Police Big Action || Image- IBC24 News File
बिलासपुर: जिले में पैर पसार रहे सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग सट्टा नेटवर्क चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Bilaspur Police Big Action) सिविल लाइन थाना और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज और प्रदीप खत्री को रायपुर से दबोचा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे और इसके जरिए लाखों रुपये का लेन-देन कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी राजा बजाज पर पहले से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.90 लाख रुपये नकद, तीन कार, तीन बाइक, चार आईफोन, 5 बैंक पासबुक और 5 चेकबुक जब्त किए हैं। पुलिस अब आरोपियों की संपत्ति और नेटवर्क की भी विस्तृत जांच कर रही है।
अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। (Bilaspur Police Big Action) इन प्लेटफॉर्म्स में स्पोर्ट्स बेटिंग साइट्स, कसीनो ऐप्स (जैसे स्लॉट्स, रूले और लाइव डीलर गेम्स) और पीयर-टू-पीयर बेटिंग एक्सचेंज शामिल हैं। इसके अलावा सट्टा/मटका नेटवर्क और रियल मनी गेमिंग ऐप्स को भी निशाना बनाया गया है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 8,400 वेबसाइट्स ब्लॉक की जा चुकी हैं, जिनमें से लगभग 4,900 वेबसाइट्स ऑनलाइन गेमिंग कानून लागू होने के बाद बंद की गई हैं। इससे पहले जनवरी में भी 242 अवैध बेटिंग और जुआ वेबसाइट लिंक ब्लॉक किए गए थे। सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई खासकर युवाओं को बचाने और ऑनलाइन जुए से होने वाले आर्थिक और सामाजिक नुकसान को रोकने के लिए की जा रही है।
STORY | Govt cracks down on illegal gambling, betting websites; 300 such sites, apps blocked
In a massive crackdown against illegal gambling and betting websites, the government has blocked 300 such websites and applications, sources said. The blocked sites and apps are related… pic.twitter.com/oIDJtiFE59
— Press Trust of India (@PTI_News) March 20, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “ऑनलाइन गेमिंग के प्रोत्साहन और विनियमन विधेयक, 2025” को मंजूरी दी थी, जिसे पिछले साल अगस्त में संसद ने पारित किया था। इस कानून का उद्देश्य ऑनलाइन पैसे वाले खेलों पर नियंत्रण करना और सुरक्षित गेमिंग को बढ़ावा देना है।
सरकार का कहना है कि यह कानून लोगों को लत, आर्थिक नुकसान और सामाजिक समस्याओं से बचाने के लिए बनाया गया है, (Bilaspur Police Big Action) क्योंकि कई प्लेटफॉर्म तेजी से पैसा कमाने का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं।
वैश्विक स्तर पर भी इस समस्या को गंभीर माना गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने “गेमिंग डिसऑर्डर” को एक बीमारी के रूप में मान्यता दी है, जिसमें व्यक्ति खेल पर नियंत्रण खो देता है, दैनिक गतिविधियों को नजरअंदाज करता है और नुकसान के बावजूद खेल जारी रखता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
रुपया 82 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.71 प्रति डॉलर पर बंद
मानवता के लिए समर्पित चिकित्सा ही जीवन का पुनर्निर्माण : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
खेलों के लिये ओडिशा के प्यार को देखेगी दुनिया: मुख्यमंत्री माझी
यह भी देखें:-
ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबॉल स्टेडियम में घुसना अब दंडिक अपराध
वृंदावन का प्रत्येक कण श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण, केंद्र और राज्य मिलकर काम करें: मनोहर लाल