कोलकाता, 20 मार्च (भाषा) नौफल पीएन के पहले हाफ में किए गए गोल और रक्षापंक्ति के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को यहां खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच में मोहन बागान सुपर जायंट पर 1-0 से जीत हासिल की।
इस जीत के साथ मुंबई सिटी एफसी अंक तालिका में 14 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। उसने मोहन बागान को पीछे छोड़ा जिसकी टीम 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई।
कई महत्वपूर्ण बचाव करने के लिए फुरबा लाचेनपा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भाषा
पंत
पंत