अलीगढ़ में दहेज के लिए महिला की पिटाई का वीडियो सार्वजनिक हुआ, मामला दर्ज

अलीगढ़ में दहेज के लिए महिला की पिटाई का वीडियो सार्वजनिक हुआ, मामला दर्ज

अलीगढ़ में दहेज के लिए महिला की पिटाई का वीडियो सार्वजनिक हुआ, मामला दर्ज
Modified Date: June 7, 2024 / 07:16 pm IST
Published Date: June 7, 2024 7:16 pm IST

अलीगढ़ (उप्र), सात जून (भाषा) अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को उसके ससुराल वालों ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार जिले के क्‍वारसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी सूरतगढ़ गांव के एक व्यक्ति से हुई थी।

घटना मंगलवार को हुई और बृहस्पतिवार को इसका वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया। महिला के माता-पिता ने मामले को लेकर ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मायके वालों के मुताबिक महिला की शादी पिछले साल हुई थी और शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी और उसे प्रताड़ित किया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया, कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ा गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमृत जैन ने शुक्रवार को कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पति व उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में