Wife Murdered Her Husband: आशिक के संग घर पर ही सेक्स करती पकड़ी गई थी अय्याश बीवी.. फिर अचानक पति की सड़क हादसे में हो गई मौत, लेकिन..
सोनभद्र में NCL कर्मचारी रमाशंकर मिश्रा की मौत मामले का 24 घंटे में खुलासा हुआ। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी समेत चार आरोपियों को पकड़ा।
Wife Murdered Her Husband Sonbhadra || Image- IBC24 News File
- संदिग्ध हादसे में हुई मौत का खुलासा
- पत्नी और प्रेमी समेत चार गिरफ्तार
- हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में संदिग्ध सड़क हादसे के रूप में सामने आई एक शख्स की मौत का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। (Wife Murdered Her Husband Sonbhadra) शक्तिनगर पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई। मृतक की पहचान रमाशंकर मिश्रा के रूप में हुई है। वह एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पत्नी और प्रेमी को घर पर देख लिया था
पुलिस का दावा है कि रमाशंकर मिश्रा ने अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा और उसके प्रेमी विकास चौहान को घर पर देख लिया था। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। इसके बाद उनके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान रमाशंकर का गला दबाया गया और उनके सिर पर चोट पहुंचाई गई। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को चादर और गमछे में लपेट दिया।
शव को सड़क पर ले जाकर हादसे का रूप देने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाई, ताकि पूरी घटना को सड़क हादसे का रूप दिया जा सके। शुरुआत में मामला संदिग्ध सड़क दुर्घटना के तौर पर सामने आया था। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को घटना में प्रेम-प्रसंग और हत्या से जुड़े सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पत्नी और प्रेमी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में प्रियंका मिश्रा, विकास चौहान, अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना स्टेडियम/जमशीला के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
अदालत ने एफडीए को फटकार लगाई, एमसीए परिसर के पांच रेस्तरा फिर खोलने का आदेश
उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर पर 16 हजार लोग, अस्पतालों में 41 प्रतिशत पद खाली: अखिलेश यादव
सेना प्रमुख मुनीर ने पाकिस्तान के सबसे बड़े रक्षा औद्योगिक परिसर का दौरा किया
राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में गूंजा ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश
महिला गोलकीपर सविता-बिछू का तालमेल सराहनीय, पुरुष वर्ग में खालीपन नजर आ रहा है: ब्लाक

Facebook


