अजाराई की हैट्रिक, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने बोडोलैंड एफसी को 6-0 से हराया

Ads

अजाराई की हैट्रिक, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने बोडोलैंड एफसी को 6-0 से हराया

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 07:24 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 07:24 PM IST

गुवाहाटी, एक अगस्त (भाषा) गत चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने शनिवार को यहां 135वें डूरंड कप के अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए ग्रुप एफ के शुरूआती मुकाबले में बोडोलैंड एफसी को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

टीम के स्टार खिलाड़ी अलाएद्दीन अजाराई ने शानदार हैट्रिक (45+3वें, 67वें और 86वें मिनट) लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

उनके अलावा लालरिनजुआला लालबियाकनिया (58वां मिनट), रिडीम त्लांग (70वां मिनट) और स्थानापन्न खिलाड़ी एंटोनियो मोयानो (90+1वें मिनट) ने भी गोल किए।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द