Commonwealth Games 2026 News/Image Credit: AI
Commonwealth Games 2026 News: भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो और वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों क्रमशः यामिनी और अजय बाबू को 25-25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि तथा सरकारी नौकरी देने की शनिवार को घोषणा की। राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘यामिनी ने जूडो में शानदार कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता, जबकि अजय बाबू ने वेटलिफ्टिंग में प्रभावशाली प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। (Commonwealth Games 2026 News) दोनों खिलाड़ियों की सफलता से मध्यप्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।’’
Commonwealth Games 2026 News: सारंग ने वीडियो कॉल के माध्यम से यामिनी से बातचीत कर उन्हें जीत की बधाई भी दी। उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की खेल नीति के अनुसार यामिनी और अजय बाबू को 25-25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। दोनों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी।’’ मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इन्हें भी पढ़ें:-