बलिया में युवती ने आत्महत्या की

बलिया में युवती ने आत्महत्या की

बलिया में युवती ने आत्महत्या की
Modified Date: August 30, 2025 / 09:54 am IST
Published Date: August 30, 2025 9:54 am IST

बलिया (उप्र) 30 अगस्त (भाषा) बलिया जिले में फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि खुशी यादव (19) ने फेफना थाना क्षेत्र में पियरिया गांव स्थित अपने ननिहाल में शुक्रवार की शाम को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि सुखपुरा थाना में ब्रह्माइन गांव के हरिनारायण यादव की पुत्री खुशी अपने नाना फेफना थाना क्षेत्र के पियरियां गांव निवासी मोहन यादव के यहां रहती थी। उसके माता-पिता अपने गांव ब्रह्माइन रहते थे।

फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने शनिवार को बताया कि युवती ने फांसी क्यों लगाई, इस मामले की छानबीन की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में