बलिया में हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, करंट लगने से महिला की मौत

Ads

बलिया में हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, करंट लगने से महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 12:32 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 12:32 PM IST

बलिया (उप्र), 27 जुलाई (भाषा) बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आने पर एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ममता चौबे (50) रविवार शाम खेत से घर लौट रही थीं तभी रास्ते में हाईटेंशन तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया और करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

परिजन उन्हें तत्काल रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रसड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों ने बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी और लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्द शोभना खारी

खारी