Sayani Ghosh on Anti Paper Leak Bill: ‘अच्छी चर्चा की उम्मीद है’, एंटी पेपर लीक बिल का सायोनी घोष ने किया स्वागत, कहा- छात्रों के हित में है सरकार का फैसला

Ads

Sayani Ghosh on Anti Paper Leak Bill: 'अच्छी चर्चा की उम्मीद है', एंटी पेपर लीक बिल का सायोनी घोष ने किया स्वागत, कहा- छात्रों के हित में है सरकार का फैसला

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 11:49 AM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 11:49 AM IST

Sayani Ghosh on Anti Paper Leak Bill | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में पेश होगा बिल
  • सायोनी घोष का बयान
  • छात्रों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर

नई दिल्ली: Sayani Ghosh on Anti Paper Leak Bill संसद का मॉनसून सत्र जारी है। बीते लगभग डेढ़ महीने से जारी नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के मुद्दों को समझते हुए सरकार इससे जुड़ा जरूरी बिल लेकर आने वाली है। आज मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश (Anti Paper Leak Bill) किया जाएगा। इसी बीच अब सांसद सायोनी घोष का बड़ा बयान सामने आया है।

Sayani Ghosh on Anti Paper Leak Bill उन्होंने (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर कहा कि “हमें इस पर चर्चा करनी है और हम शुरू से ही चर्चा करना चाहते थे। विपक्ष चर्चा करने से इनकार कर रहा था मगर हम उम्मीद करते हैं कि वे इसमें सहयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी और सरकार ने जो कदम उठाए हैं जिस तरह छात्रों की आवाज सुनी गई तो मुझे लगता है कि यह स्वागत योग्य कदम है। मैं चाहूंगी कि एक अच्छी चर्चा हो।”

लोकसभा में आज आएगा पेपर लीक पर बिल

आपको बता दें कि लोकसभा में आज पेपर लीक पर बिल आएगा। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर हुए आंदोलन के बाद मोदी कैबिनेट ने इसे लेकर सख्त कानूनी प्रावधानों वाले बिल को मंजूरी दी थी। अब सरकार आज इस बिल को सदन में पेश करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 क्या है?

यह बिल परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और पेपर लीक रोकने के लिए बनाया गया है।

बिल को लोकसभा में कब पेश किया जाएगा?

आज मॉनसून सत्र के दौरान।

सायोनी घोष ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि विपक्ष को सहयोग करना चाहिए और छात्रों की आवाज सुनी गई है।