पीलीभीत में महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

पीलीभीत में महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

पीलीभीत में महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Modified Date: January 12, 2024 / 10:32 pm IST
Published Date: January 12, 2024 10:32 pm IST

पीलीभीत (उप्र), 12 जनवरी (भाषा) पीलीभीत जिले के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने कथित तौर पर अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार यादव ने पत्रकारों को बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के मिलक गांव निवासी हरिद्वारी उर्फ रामस्वरूप ने अपनी पत्नी प्रीति देवी (30) के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

एएसपी ने बताया कि दोनों के बीच आपसी अनबन और लड़ाई झगड़े के चलते शुक्रवार को यह वारदात हुई। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जहानाबाद के मुकेश शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने भी पति हरद्वारी उर्फ रामस्वरूप पर हत्या का आरोप लगाया है।

भाषा सं आनन्‍द शफीक

शफीक


लेखक के बारे में