महिला का देवर के साथ था अफेयर, पति बन रहा था राह का रोड़ा, रच डाली ये खौफनाक साजिश
महिला का देवर के साथ था अफेयर, पति बन रहा था राह का रोड़ा, Woman had affair with brother-in-law, husband was becoming a hindrance
शाहजहांपुरः Woman had affair with brother-in-law शाहजहांपुर जिले में एक विवाहिता ने अवैध संबंध के चलते अपने देवर की मदद से अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के अल्लाहगंज कस्बे में रहने वाले अनुज (40) की पत्नी के अपने देवर श्याम पाल से नाजायज रिश्ते थे।
Woman had affair with brother-in-law उन्होंने बताया कि महिला ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिये बुधवार रात उसके खाने में जहर मिलाकर खिला दिया और इसके बाद अपने देवर श्याम पाल की मदद से अनुज का गला दबा दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान दोनों ने किसी वजनदार चीज से चेहरे पर प्रहार किया जिससे अनुज की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
Read More : 6 महीनों के लिए बढ़ा चीफ सेक्रेटरी का कार्यकाल, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?
एक अन्य घटना में मदनापुर थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल ने बताया कि मकरंदपुर गांव में रहने वाले पप्पू यादव (40) का बेटा नरेश बुधवार की रात नल से पानी लेने गया था तभी पप्पू का बड़ा भाई महावीर यादव शराब के नशे में उससे गाली-गलौज करने लगा। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पप्पू ने विरोध किया। इसी बीच, महावीर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पप्पू को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Facebook


