दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत, 13 अन्य घायल

दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत, 13 अन्य घायल

दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत, 13 अन्य घायल
Modified Date: September 19, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: September 19, 2026 8:42 pm IST

मथुरा (उप्र), 19 सितम्बर (भाषा) मथुरा जिले में शनिवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा की ओर आ रहे एक तिपहिया वाहन को एक पिकअप वाहन की टक्कर लगने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा 13 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना कोतवाली क्षेत्र में अकबरपुर पुल के समीप सुबह उस समय घटी जब छाता की ओर से आ रहे एक तिपहिया वाहन को एक पिकअप वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दिए जाने से वाहन सड़क पर पलट गया।

उन्होंने बताया कि उसी समय सामने से आ रहा एक और वाहन भी पलटे हुए तिपहिया वाहन से टकरा गया।

सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में वृन्दावन के सोहम आश्रम निवासी महिला रागिनी पत्नी हरिराज (30) की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा 13 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें वृन्दावन के एक अस्पताल व अकबरपुर के निकट एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है।

भाषा सं सलीम अमित

अमित


लेखक के बारे में