गंगा स्नान करने जा रही महिला के साथ हो गई ये अनहोनी, एक की मौत, चार अन्य म​हिलाओं की हालत गंभीर

woman death in road accident : एक ई रिक्शा को तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने मार दी जिसमें चम्पा देवी (65) की मौत हो गई

गंगा स्नान करने जा रही महिला के साथ हो गई ये अनहोनी, एक की मौत, चार अन्य म​हिलाओं की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: November 4, 2022 12:00 pm IST

बलिया (उत्तर प्रदेश)।  बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बडसरी गांव के समीप शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कार्पियो द्वारा ई रिक्शा को टक्कर मारने से गंगा स्नान करने जा रही एक महिला की मौत हो गई तथा चार महिलाएं घायल हो गई।

यह भी पढ़ें:  तुलसी विवाह पर इन राशियों को होगा शानदार लाभ, छप्पर फाड़ कर बरसेगा धन

पुलिस के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-बलिया मार्ग पर बडसरी गांव के समीप शुक्रवार की तड़के एक ई रिक्शा को तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने मार दी जिसमें चम्पा देवी (65) की मौत हो गई तथा चार महिलाएं घायल हो गई।

यह भी पढ़ें:  ‘…हर स्कुल में उर्दू शिक्षक बहाल करने की मंशा’, PM मोदी पर वार का नीतीश को बीजेपी का करारा जवाब

पुलिस के अनुसार सभी महिलाएं छोटकी सेरिया गांव से ई रिक्शा में सवार होकर एकादशी पर्व पर गंगा स्नान के लिए बलिया जा रही थी। सभी घायलों को पीएचसी बांसडीह में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  घर में इस हालत में मिली युवती, बहन ने दोनों भाइयों पर लगाया ऐसा आरोप

और भी है बड़ी खबरें…

 


लेखक के बारे में