BJP on Samajwadi Party: ‘सपा राज का डर भूली नहीं हैं महिलाएं’ अखिलेश-डिंपल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर BJP का पलटवार, कहा- यूपी फिर माफियाराज नहीं चाहता

BJP on Samajwadi Party: 'सपा राज का डर भूली नहीं हैं महिलाएं' अखिलेश-डिंपल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर BJP का पलटवार, कहा- यूपी फिर माफियाराज नहीं चाहता

BJP on Samajwadi Party: ‘सपा राज का डर भूली नहीं हैं महिलाएं’ अखिलेश-डिंपल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर BJP का पलटवार, कहा- यूपी फिर माफियाराज नहीं चाहता

BJP on Samajwadi Party | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 26, 2026 / 06:55 pm IST
Published Date: August 26, 2026 6:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बीजेपी का तीखा हमला
  • अखिलेश और डिंपल पर आरोप
  • महिला सुरक्षा पर सवाल

लखनऊ। BJP on Samajwadi Party समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की महिला सम्मान को लेकर बुधवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव और डिंपल यादव महिला सम्मान की बात करते हैं तो हंसी आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक के लालच में अखिलेश यादव ने डिंपल यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

‘अपने मान-सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते तो प्रदेश की महिलाओं का क्या करेंगे’

BJP on Samajwadi Party दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव और डिंपल यादव एक मस्जिद में बैठने गए थे। इसके बाद एक मौलाना ने डिंपल यादव के खिलाफ ओछी टिप्पणी की थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में अखिलेश यादव ने कोई रिएक्शन तक नहीं दिया था। क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वो इस मामले पर कुछ बोलेंगे तो उनका वोट बैक खिसक जाएगा और उनकी तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चल पाएगी। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग अपने मान-सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते, वे प्रदेश की महिलाओं का मान-सम्मान कैसे बचाएंगे?

‘अखिलेश को आज महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए थी’

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में कैसा माहौल था, इसे महिलाएं भूली नहीं हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उस समय बच्चियों के मन में यह डर रहता था कि वे स्कूल के लिए घर से निकलने के बाद सुरक्षित वापस लौट पाएंगी या नहीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं सपा सरकार के दौर को भूली नहीं हैं और वे नहीं चाहतीं कि उत्तर प्रदेश दोबारा 2017 से पहले वाले दौर में लौटे।

‘यूपी अब माफियाराज नहीं चाहता’

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की जनता माफियाराज नहीं चाहती। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा करती है और इसी भरोसे के कारण वह योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा कि महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर बीजेपी सरकार ने प्रदेश में माहौल बदला है, जबकि सपा के शासनकाल की कानून-व्यवस्था को लेकर महिलाओं के मन में आज भी सवाल हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब पीछे लौटने के बजाय आगे बढ़ना चाहती है और वह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा करती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।