UP Shiksha Mitra Salary Increase: इन शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा! सैलरी में सीधे 8 हजार की बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेगा इतना मानदेय
इन शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा! सैलरी में सीधे 8 हजार की बढ़ोतरी, Yogi Govt Increased Shiksha Mitra Salary
लखनऊ: Govt Increased Shiksha Mitra Salary उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि अब प्रदेश के शिक्षामित्रों को 10 हजार के बजाय 18 हजार रुपये और अनुदेशकों को नौ हजार के बजाय 17 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।
Govt Increased Shiksha Mitra Salary उन्होंने बताया कि यह बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2026 से लागू होगा और मई माह के भुगतान से इसका लाभ मिलेगा और इस निर्णय से प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों और 24 हजार 717 अंशकालिक अनुदेशकों को सीधा फायदा होगा। सिंह ने बताया कि मानदेय में इस वृद्धि से सरकार पर 1475 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा और शिक्षा कर्मियों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही अंशकालिक अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी और कैबिनेट के सामने रखे गए प्रस्ताव को अब मंज़ूरी मिल गई है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा मित्रों का मानदेय पिछली बार 2017 में संशोधित किया गया था, जब इसे साढ़े तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया था और अब इसे बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Watermelon Benefits: सिर्फ स्वाद ही नहीं… तरबूज के ये फायदे जानकर आप इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे
- Vedanta Ltd Share Price: वेदांता पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव! ‘न्यूट्रल’ से सीधे ‘Overweight’ क्या अब शेयर में आएगा तूफानी उछाल?
- Ambikapur Crime News: यहां बछड़े को मारकर मांस खाते पकड़े गए 4 आरोपी.. सख्ती से पूछताछ जारी, पहले लगे थे और भी गंभीर आरोप
- Matke ke Pani Pine ke Fayde: फ्रिज का ठंडा पानी नहीं, गर्मियों में वरदान समान है मटके का पानी, पीने से मिलते हैं कई फायदें
- Bihar Begusarai School Alcohol: शराब पीकर आया कक्षा चौथी का छात्र, फिर स्कूल के शौचालय से जो मिला, देखकर अधिकारी भी रह गए दंग
- PM Narendra Modi in Bastar: नक्सल-मुक्त बस्तर में पहली बार होगा PM का आगमन.. CM साय ने दिया आमंत्रण, टर्निंग पॉइंट साबित होगा दौरा, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात
- Titagarh Rail Systems Share: अचानक क्यों भागा ये रेलवे स्टॉक? 12% की छलांग ने सबको चौंकाया, अब क्या 800 रुपये का आंकड़ा भी छोटा लगेगा?

Facebook


