Bihar Begusarai School Alcohol: शराब पीकर आया कक्षा चौथी का छात्र, फिर स्कूल के शौचालय से जो मिला, देखकर अधिकारी भी रह गए दंग
Bihar Begusarai School Alcohol: बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 11 वर्षीय छात्र शराब के नशे की हालत में अपने घर पहुंच गया।
begusarai news/ image source: NirmalRaj484 X HANDLE
- छात्र शराब के नशे में पहुंचा स्कूल
- शौचालय से शराब बरामद
- 25 पेटियां शराब जब्त हुईं
Bihar Begusarai School Alcohol: बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 11 वर्षीय छात्र शराब के नशे की हालत में अपने घर पहुंच गया। छात्र की पहचान मोहम्मद परवेज आलम के पुत्र मोहम्मद शोएब के रूप में हुई है, जो कक्षा 4 का छात्र है। बच्चे की हालत देखकर परिजन हैरान रह गए और तुरंत इस घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी गई। मामला सामने आते ही पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया और लोग इस घटना को लेकर चिंता जताने लगे।
Bihar Begusarai School Liquor Case: छात्र शराब के नशे में पहुंचा
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, छात्र लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा और उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। जब उसके साथियों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि उसने विद्यालय परिसर के पीछे स्थित जर्जर शौचालय के पास रखी शराब का सेवन किया था। इस घटना के बाद परिजन अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक को इसकी जानकारी दी। प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुर्शाली ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब विद्यालय परिसर की जांच की गई, तो जर्जर शौचालय के अंदर भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं।
Sisawa Primary School Incident: 25 पेटियां शराब जब्त हुईं
घटना की जानकारी मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जर्जर शौचालय से शराब जब्त कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस ने करीब 25 पेटियों में रखी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब विद्यालय परिसर में कैसे पहुंची। इधर, बच्चे का स्थानीय डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया, और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी परेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP Sugam Samparkata Pariyojana : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सुगम संपर्कता परियोजना की समीक्षा, ग्रामीण सड़कों के निर्माण में अब ड्रोन का ऐसे होगा उपयोग
- KKR vs PBKS Match Cancelled: बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक, इधर प्वाइंट्सटेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
- Vande Bharat: असम में प्रचार का शोर थमने से पहले सामने आया ‘पासपोर्ट कांड’, गोगोई के वार पर सरमा का पलटवार, क्या चुनाव में पड़ेगा कोई असर?

Facebook


