Vedanta Ltd Share Price: वेदांता पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव! ‘न्यूट्रल’ से सीधे ‘Overweight’ क्या अब शेयर में आएगा तूफानी उछाल?

Vedanta Ltd Share Price: जेपी मॉर्गन ने वेदांता को 'न्यूट्रल' से 'ओवरेट' रेटिंग दी है, जिससे शेयर में करीब 4% की तेजी आई है। एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतें और सप्लाई की कमी कंपनी के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि इन कारणों से शेयर में आगे करीब 22% तक बढ़ोतरी हो सकती है। (NSE: VEDL, BSE: 500295)

Vedanta Ltd Share Price: वेदांता पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव! ‘न्यूट्रल’ से सीधे ‘Overweight’ क्या अब शेयर में आएगा तूफानी उछाल?

(Vedanta Ltd Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 7, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: April 7, 2026 3:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Vedanta Limited के शेयरों में 3–4% की तेजी
  • रेटिंग “न्यूट्रल” से बढ़कर “ओवरवेट”
  • करीब 22% तक उछाल का अनुमान

नई दिल्ली: Vedanta Ltd Share Price: माइनिंग कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने सकारात्मक रुख अपनाया है। मंगलवार के कारोबार में कंपनी के शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। यह तेजी ऐसे समय में आई है जब हाल ही में कंपनी को कानूनी मोर्चे पर चुनौतियों को सामना करना पड़ा, फिर भी निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है।

रेटिंग अपग्रेड और टारगेट में बढ़ोतरी

ब्रोकरेज फर्म ने वेदांता के शेयरों की रेटिंग ‘न्यूट्रल’ से बढ़ाकर ‘ओवरवेट‘ कर दी है। साथ ही कंपनी का टारगेट प्राइस भी बढ़ाया गया है। ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 22 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। इस अपग्रेड के बाद निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है, जिससे बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

शेयर में तेजी और अन्य कंपनियों पर असर

इस सकारात्मक रिपोर्ट का असर शेयर बाजार में साफ नजर आ रहा है। एनएसई पर वेदांता के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक उछलकर 718.95 रुपये तक पहुंच गया। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। इसके अलावा, Hindustan Zinc Limited के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है, जो कंपनी के मजबूती को दर्शाता है।

Vedanta Ltd शेयर का आज का प्रदर्शन (7 अप्रैल 2026)

पैरामीटर विवरण
मौजूदा कीमत ₹ 713.25
बदलाव +₹23.25 (+3.37%)
समय 7 अप्रैल, 2:27 PM IST
ओपन प्राइस ₹ 700.05
 दिन का हाई ₹ 718.95
दिन का लो ₹ 693.00
मार्केट कैप ₹2.65 लाख करोड़
P/E रेशियो 19.82
52-वीक हाई ₹ 769.80
52-वीक लो ₹ 363.00
डिविडेंड यील्ड 5.96%
तिमाही डिविडेंड ₹ 10.63

एल्युमीनियम कीमतों से मिलेगा सहारा

ब्रोकरेज के मुताबिक, एल्युमीनियम की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं, जिससे कंपनी की आय में बढ़ोतरी होगी। पश्चिम एशिया में तनाव और ईरान से जुड़े हालात के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही लंदन मेटल एक्सचेंज में ऊंचे दाम भी कंपनी के लिए फायदेमंद हैं। इन सकारात्मक हालात से कंपनी की कर्ज संबंधी चिंताओं में कमी आ सकती है और आगे ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत नजर आ रही है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।