चित्रकूट में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

चित्रकूट में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

चित्रकूट में युवक की चाकू घोंपकर हत्या
Modified Date: May 26, 2026 / 06:45 pm IST
Published Date: May 26, 2026 6:45 pm IST

बांदा, 26 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि साईंपुर गांव में सोमवार रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने बाबूलाल यादव (38) को घर से बाहर बुलाया और बहस के बाद उसके सीने में चाकू से कई बार वार किया।

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को पहाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी रानी देवी की तहरीर पर अमन पटेल, गोलू यादव और राकेश यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार, अभी तक हत्या के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। उसने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा

सं आनन्द पारुल

पारुल


लेखक के बारे में