सहारनपुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

सहारनपुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

सहारनपुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला
Modified Date: April 2, 2024 / 06:46 pm IST
Published Date: April 2, 2024 6:46 pm IST

सहारनपुर (उप्र), दो अप्रैल (भाषा) सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना देवबंद के ग्राम दुगचडा के जंगल में मंगलवार को ग्राम साल्हापुर निवासी विक्रम (25) का शव पेड़ से लटका पाया गया।

उन्होंने बताया कि गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जैन ने बताया कि मृतक के चाचा कृष्णपाल ने थाने में तहरीर देकर विक्रम द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में