UP News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फरार हुआ युवक, लुधियाना पुलिस ने यूपी से आरोपी को किया गिरफ्तार
UP News: पुलिस ने लुधियाना में लिव-इन पार्टनर की हत्या के मामले आरोपी युवक को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से गिरफ्तार किया है।

Maharashtra Crime News/ Image Credit: IBC24 File
- युवक ने लुधियान में की लिव-इन पार्टनर की हत्या।
- पुलिस ने आरोपी को यूपी के गोंडा से किया गिरफ्तार।
- मृतका के भाई ने दर्ज करवाई थी शिकायत।
गोंडा: UP News: पंजाब पुलिस ने लुधियाना में ‘लिव-इन’ में रह रही एक युवती की हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर रविवार को पंजाब लेकर रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें: Ridhima Pandit Hot Pic: रिद्धिमा पंडित ने स्ट्रैपी बॉडीकॉन ड्रेस में दिए किलर पोज
लिव-इन में रह रहे थे दोनों
UP News: लुधियाना पुलिस का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक आदित्य शर्मा ने बताया कि, पकड़ा गया युवक सुनील कुमार धानेपुर क्षेत्र के ख्वाजाजोत गांव का निवासी है और वह कामकाज के सिलसिले में लुधियाना गया था, जहां उसकी मुलाकात एक फैक्टरी में काम करने वाली राधिका (20) नाम की युवती से हुई। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले छह महीने से फतेहगंज इलाके में किराये के मकान में ‘लिव-इन’ में रह रहे थे और ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली थी।
आरोपी ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
UP News: निरीक्षक शर्मा के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया कि राधिका पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसने यह बात सुनील से छिपाई थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सुनील को राधिका के अतीत की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और आठ जून की रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गोंडा आ गया। शर्मा ने बताया कि इस मामले में राधिका के भाई राहुल की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लुधियाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाया गया और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: youth absconded after killing his live-in partner, Ludhiana police arrested the accused from UP
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm