सहारनपुर में ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

सहारनपुर में ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

सहारनपुर में ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: July 11, 2022 1:40 am IST

सहारनपुर (उप्र), 10 जुलाई (भाषा) सहारनपुर जिले के नानौता थाना इलाके में रविवार को ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नानौता में चीनी मिल रेलवे फाटक के निकट निवासी सुनील (35) ट्रैक्टर लेकर जा रहा था तभी उसका ट्रैक्टर खाई में पलट गया।

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस डायल 112 की मदद से सुनील को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्‍होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष


लेखक के बारे में