आगरा में रेत से भरा ट्रक पलटा, युवक की मौत

आगरा में रेत से भरा ट्रक पलटा, युवक की मौत

आगरा में रेत से भरा ट्रक पलटा, युवक की मौत
Modified Date: January 17, 2023 / 11:18 pm IST
Published Date: January 17, 2023 11:18 pm IST

आगरा (उप्र), 17 जनवरी (भाषा) आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में मंगलवार सुबह रेत से भरा एक ट्रक असंतुलित होकर मिठाई की दुकान में घुसकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पलटे ट्रक को मशीनों के जरिये सीधा करवाया। इस दौरान पुलिस को रेत में दबा एक युवक का शव मिला।

पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है और आशंका है कि ट्रक के नीचे दबा शव किसी राहगीर का हो सकता है जो हादसे का शिकार हो गया।

दुकानदार कपिल गोयल ने बताया कि मंगलवार सुबह सैंया चौराहे के पास धौलपुर की ओर से रेत से भरा ट्रक आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक मिठाई की दुकान के आगे लगे टीन शेड, शटर, दीवार आदि को तोड़ता हुआ पलट गया।

हादसे के बाद चालक और सहायक ट्रक से सुरक्षित निकल आये। इस दुर्घटना से तीन दुकानों को नुकसान हुआ।

घटना के संबंध में थाना सैंया के निरीक्षक सुमनेश कुमार ने बताया कि ट्रक के नीचे दबा एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

भाषा सं शफीक

शफीक


लेखक के बारे में