UP Crime News: भाभी ने पूरी नहीं की देवर की डिमांड, गुस्साए युवक ने कर दिया कांड, और फिर…
कुशीनगर में पैसे देने से इनकार करने पर भाभी पर फावड़े से हमला, मौत

UP Crime News/Image Source- IBC24
- कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में युवक ने की भाभी की हत्या।
- आरोपी ने पैसे देने से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम।
- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी
UP Crime News: कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में पैसे देने से इनकार करने पर कथित तौर पर एक युवक ने अपनी भाभी पर फावड़े से हमला कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना हाटा नगर के सहबाजपुर वार्ड में बुधवार को हुई और लहूलुहान हालत में महिला को एम्स गोरखपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार की रात उसकी मृत्यु हो गई।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार जिले के हाटा नगर क्षेत्र की सुनीता (35) बुधवार शाम को छह बजे घर के कामकाज में व्यस्त थीं, तभी उसके देवर बृजमोहन उर्फ डब्लू (32) ने पैसे मांगे। पैसे न होने की बात कह सुनीता ने इनकार कर दिया। बताया जा रहा कि इससे नाराज होकर बृजमोहन बाहर आया और फावड़ा लेकर तेजी से घर के भीतर गया और कोई कुछ समझ पाता, (UP Crime News) इससे पहले उसने सुनीता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के घरों के लोग आए तो सुनीता को खून से लथपथ पड़ा देख निजी साधन से एम्स गोरखपुर ले जाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी
UP Crime News: अगली सुबह शुक्रवार को मौके पर पहुंचे हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। दुबे ने रोजगार के सिलसिले में गुजरात गए सुनीता के पति ओमप्रकाश सिंह से बात कर जानकारी ली। गांव के लोगों के अनुसार चार माह पूर्व ही ओमप्रकाश गुजरात गया था। (UP Crime News) पुलिस के अनुसार आरोपी बृजमोहन मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। बृजमोहन के पिता हिरामन सिंह बुधवार को ही उसे दिखाने गोरखपुर ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम गोरखपुर में हो रहा है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Naxalite Leader Prashant Bose Death: एक करोड़ के इनामी नक्सली लीडर 'किशन दा' की मौत.. 5 साल से माओवादी पत्नी भी है सलाखों के पीछे
- Bilaspur Muslim Family Attack : रतनपुर हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, क़त्ल के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग
- Jodhpur Census Duty Controversy : मौत के बाद भी लगी ड्यूटी! नगर निगम की इस बड़ी लापरवाही ने पूरे प्रदेश में मचाया हड़कंप, लिस्ट देखकर परिजन हैरान
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Youth Murders Sister-in-Law in Kushinagar
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am