अस्पताल के बाहर कार में इस हालत में मिला युवक, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

अस्पताल के बाहर कार में इस हालत में मिला युवक, देखकर पुलिस भी रह गई दंग! Youth's body found in car outside hospital

अस्पताल के बाहर कार में इस हालत में मिला युवक, देखकर पुलिस भी रह गई दंग
Modified Date: February 18, 2023 / 10:33 am IST
Published Date: February 17, 2023 10:01 pm IST

गाजियाबाद: Youth’s body found in car outside hospital गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में शुक्रवार को एक निजी अस्पताल के बाहर एक कार में चालक की सीट पर एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्‍वतंत्र देव सिंह ने बताया कि एक निजी अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने शुक्रवार सुबह एक कार की चालक की सीट पर एक व्यक्ति का शव देखा। सिंह के मुताबिक मृतक की पहचान साहिबाबाद के हर्षवर्धन (40) के रूप में हुई है।

Read More: Kal Ka Rashifal : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, ये तीन राशि वाले जल्द हो जाएंगे मालामाल…. 

Youth’s body found in car outside hospital उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हर्षवर्धन अपनी पत्नी पूनम के साथ वसुंधरा कॉलोनी में रहता था और उसके दो बच्चे हैं। सिह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हर्षवर्धन बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे दिल्ली गया था और अपना मोबाइल अपने आवास पर छोड़ गया था। बृहस्पतिवार की रात वह घर नहीं लौटा।

Read More: अभिनेता शाहनवाज प्रधान का हार्ट अटैक से निधन, मिर्जापुर वेब सीरीज में निभाया था महत्वपूर्ण रोल… 

परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर यह आशंका जाहिर की गयी है कि हर्षवर्धन ने किसी पारिवारिक विवाद के कारण घर छोड़ दिया और जहर खा लिया। एसीपी सिंह ने कहा कि पुलिस की टीम अलग-अलग बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही हैं।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।