गाजियाबाद में यूट्यूबर पर हमला: एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
गाजियाबाद में यूट्यूबर पर हमला: एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
लखनऊ, एक मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी थाना इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने का एक ईनामी आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार देर शाम यह जानकारी दी।
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख रुपए का इनामी अभियुक्त जीशान पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया।
इससे एक दिन पहले लोनी इलाके में हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 वर्षीय यूट्यूबर पर चाकू से कई बार वार किए थे।
यूट्यूबर अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म को लेकर कथित विवादास्पद वीडियो के कारण विवादों में आए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में अली गार्डन स्थित उनके कार्यालय में सुबह की नमाज अदा करने के कुछ ही समय बाद हमला किया गया था जिससे उनकी मौत हो गई।
भाषा आनन्द सिम्मी
सिम्मी
सिम्मी

Facebook


