Shefali Bagga ED Interrogation : महादेव ऐप केस में 6 घंटे तक ED के सवालों के घेरे में रहीं शेफाली बग्गा! बाहर आते ही बोलीं- ‘सच सबके सामने आएगा’
महादेव बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित कार्यालय में करीब छह घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद शेफाली ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।
Shefali Bagga ED Interrogation / Image Source : X
- ED ने रायपुर कार्यालय में शेफाली बग्गा से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की।
- शेफाली बग्गा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।
- जांच में महादेव बेटिंग ऐप से कथित संबंध और हवाला लेनदेन को लेकर सवाल पूछे गए।
रायपुर :Shefali Bagga ED Interrogation छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महादेव सट्टा ऐप मामले में मशहूर स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ पूरी कर ली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित दफ्तर में करीब 6 घंटे तक लंबी पूछताछ की। शेफाली बग्गा पर महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटरों से ताल्लुकात रखने और हवाला कारोबारियों से संदिग्ध संबंध होने के आरोप हैं, जिसके सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी ने उनसे सवाल-जवाब किए।
सभी आरोपों को पूरी तरह से बताया गलत
ED दफ्तर से बाहर निकलने के IBC24 से बातचीत में शेफाली बग्गा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत और आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सारा सच सबके सामने आ जाएगा और वे जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और आगे भी यहीं रायपुर में ही उपलब्ध रहेंगी।
हवाला कारोबारियों के साथ कथित संबंधों की पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, महादेव सट्टा ऐप को प्रमोट करने में शेफाली बग्गा की संदिग्ध भूमिका रही है, जिसे लेकर ईडी उनसे सघन पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही, ईडी की टीम शेफाली बग्गा के हवाला कारोबारियों के साथ कथित संबंधों और उनके बीच हुए वित्तीय लेनदेन के बारे में भी कड़े सवाल-जवाब कर रही है।
युजवेंद्र चहल से जुड़ चूका है नाम
आपको बता दें कि शेफाली बग्गा का नाम कुछ दिनों पहले मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ भी जुड़ चुका है, हालांकि दोनों ने ही इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और गलत बता दिया था।
पहले 91.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क
आपकों बता दें की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक और Skyexchange.com से जुड़े सट्टेबाजी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 91.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। इस कार्रवाई के तहत दुबई की दो कंपनियोंपरफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट एलएलसी’ और ‘एग्जिम जनरल ट्रेडिंग’ के खातों में जमा 74.28 करोड़ रुपये से अधिक की राशि फ्रीज की गई है, जो कथित तौर पर सौरभ चंद्राकर, अनिल अग्रवाल और विकास छपरिया के जरिए अवैध पैसे को वैध बनाने में इस्तेमाल हो रही थी।
शेफाली बग्गा से ED ऑफिस में हुई पूछताछ, करीब 6 घंटे पूछताछ के बाद बाहर निकली, IBC24 से बातचीत में कहा- जांच के लिए मैं यही उपलब्ध रहूंगी #EDAction | #ShefaliBagga | #Chhattisgarh | Chhattisgarh https://t.co/VHzOBdQweF
— IBC24 News (@IBC24News) July 16, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Railway Exam Me Mobile Se Cheating : डबल अंडरगारमेंट पहनकर देने पहुंचा रेलवे एग्जाम! अंदर छिपा रखा था मोबाइल, फिर हुआ ऐसा…
- Chhattisgarh Assembly Monsoon Session Day 4 : क्या खेल यूनिवर्सिटी को लेकर नहीं बन पाई सहमति? विधानसभा में BJP विधायक ने वापस लिया संकल्प, कल तक स्थगित हुई कार्यवाही
- Kya Smart Meter Se Bijli Bill Badhta Hai : लोगों के घरों में बढ़े बिजली बिल तो स्मार्ट मीटर को देने लगे दोष! अब विभाग ने बताई पूरी सच्चाई, जानिए आखिर क्यों बढ़ रहा है आपका बिल

Facebook


