असली हीरो बना ‘स्पाइडरमैन’! जलभराव में संभाला पूरा ट्रैफिक। Maharashtra।Viral video

असली हीरो बना 'स्पाइडरमैन'! जलभराव में संभाला पूरा ट्रैफिक महाराष्ट्र के भिवंडी में भारी बारिश और जलभराव के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला। स्थानीय युवक शादाब स्पाइडरमैन की पोशाक पहनकर सड़क पर उतरा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में पुलिस व लोगों की मदद करता नजर आया। उसका यह अनोखा अंदाज राहगीरों का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उसकी पहल और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना कर रहे हैं। बारिश के दौरान ट्रैफिक प्रभावित होने पर शादाब का यह प्रयास कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया। पूरी खबर और वीडियो देखने के लिए जुड़े रहें।

Modified Date: July 8, 2026 / 03:27 pm IST
Published Date: July 8, 2026 3:27 pm IST


लेखक के बारे में