IGKV Paper Leak Case: कृषि विश्वविद्यालय का प्रोफेसर ही निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, एक-एक से लिए थेे इतने रुपए, पेपर चुराने का तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान
IGKV Paper Leak Case: कृषि विश्वविद्यालय का प्रोफेसर ही निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, एक-एक से लिए थेे इतने रुपए, पेपर चुराने का तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान
IGKV Paper Leak Case: कृषि विश्वविद्यालय का प्रोफेसर ही निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, एक-एक से लिए थेे इतने रुपए, पेपर चुराने का तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान /image: AI Generated
- IGKV की बीएससी कृषि कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला
- प्रोफेसर पर लिफाफे में छोटा छेद कर कैमरे से पेपर रिकॉर्ड करने का आरोप
- प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, प्रश्नपत्र 11 हजार रुपये में बेचने का आरोप
रायपुर। IGKV Paper Leak Case: छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya Paper Leak) में पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट है। बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर की कीटशास्त्र परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। बताया जा रहा है कि इस पूरे कांड का मास्टर माइंड कॉलेज का प्रोफेसर है। फिलहाल पेपर लीक मामले में पुलिस ने प्रोफेसर और 5 स्टूडेंट्स को अरेस्ट किया है।
लिफाफे में छेद कर कैमरे से रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र (Chhattisgarh Paper Leak)
पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड भारती एग्रीकल्चर कॉलेज दुर्ग का प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया का काम युनिवर्सिटी से पेपर लाने का था। लिफाफे में बंद पेपर को ये घर लेकर आया, लिफाफे में बेहद छोटा छेद कर एंडोस्कोपी कैमरा डिवाइस को लिफाफे के अंदर डालकर प्रश्नपत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग की। इसके बाद प्रश्नपत्र की सामग्री की नकल तैयार कर उसे अपने कॉलेज के छात्रों को बेच दिया।
छात्रों को 11 हजार रुपये में बेचा प्रश्न पत्र (BSc Agriculture Exam Paper Leak)
Entomology Exam Paper Leak प्रोफेसर ने प्रश्नपत्र अजय नायक और दो अन्य छात्रों को 11 हजार रुपये में बेचा। इसके बाद अजय नायक ने प्रश्नपत्र त्रिदेव पटेल, नितिन पाण्डेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू तक पहुंचाया। इन सभी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। (IGKV Paper Leak Case)
रायपुर: IGKV पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, दुर्ग के निजी कॉलेज से हुआ था पेपर लीक #IGKV | #IGKVPaperLeak | #PaperLeak | #Raipur | IGKV Paper Leakhttps://t.co/TiC6wnK5WR
— IBC24 News (@IBC24News) August 22, 2026
दो घंटे पहले ही व्हाट्सएप पर आ गया था प्रश्न पत्र (IGKV Paper Leak Case)
IGKV Paper Leak Case आपको बता दें कि रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सेमेस्टम एग्जाम का पेपर लीक हो गया। यह परीक्षा गुरुवार को सुबह 10 बजे से एक बजे के बीच होनी थी, लेकिन इससे दो घंटे पहले ही पूरा पेपर व्हाट्सएप में कई लोगों के पास पहुंच गया। पेपर लीक होने के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई और जांच करने के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई गई।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 877 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं-12वीं पास तुरंत करें आवेदन
- Chhattisgarh Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 इंस्पेक्टर समेत 35 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DGP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट
- Rajasthan IAS Transfer List: 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने आधी रात जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी मिली

Facebook


