Liquor Mafia In Vidisha : शहर में शराब माफिया का गुंडाराज, जनपद अध्यक्ष पति पर दर्जनों गुर्गों ने लाठी डंडों से किया जानलेवा हमला, इस बात को लेकर थी रंजिश
शहर में शराब माफिया का गुंडाराज…Liquor Mafia In Vidisha: The goon king of liquor mafia in the city, dozens of miscreants attacked

Liquor Mafia In Vidisha : Image Source - IBC24
विदिशा : Liquor Mafia In Vidisha : विदिशा में शराब माफिया का गुंडाराज साफ देखने को मिल रहा है। जिले के माधवगंज चौराहे पर शराब ठेकेदार के गुर्गों ने ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष पति बृजेश लोधी पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि 10 से 15 हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और उन्होंने बृजेश लोधी व उनके साथी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
कैसे हुआ हमला?
Liquor Mafia In Vidisha : माधवगंज चौराहे पर स्थित आबकारी कंट्रोल रूम के सामने बृजेश लोधी अपने साथी के साथ खड़े थे। तभी अचानक 10-15 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लगभग 15 मिनट तक लाठी-डंडे बरसाए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर वहां से फरार हो गए। इस हमले में दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विधायक पहुंचे अस्पताल
Liquor Mafia In Vidisha : घटना की जानकारी मिलते ही विदिशा विधायक मुकेश टंडन जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। इस हमले को लेकर प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बृजेश लोधी और विदिशा के शराब ठेकेदार के बीच अवैध शराब को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते हमलावरों ने लोधी पर हमला कर दिया।
Read More : Durg Nikay Chunav EXIT POLL 2025 : कौन बनेगा दुर्ग का महापौर? IBC24 के एग्जिट पोल ने दिखाई बिग पिक्चर..देखें
CSP अतुल सिंह का बयान
Liquor Mafia In Vidisha : विदिशा के CSP अतुल सिंह ने बताया कि झगड़े की वजह शराब ठेकेदार और बृजेश लोधी के बीच पुराना विवाद हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बृजेश लोधी और शराब ठेकेदार के बीच अवैध शराब को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते शराब ठेकेदार के गुर्गों ने उन पर हमला किया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Liquor Mafia In Vidisha: The goon king of liquor mafia in the city
विदिशा
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm