BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Manoj Tiwary Viral Video : ‘खेल मंत्री था, लेकिन सिर्फ चाय-बिस्किट खिलाए गए!’ ममता सरकार पर बरसे पूर्व खेल मंत्री मनोज तिवारी, खोले TMC सरकार के कई अंदरूनी राज़

पूर्व क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री मनोज तिवारी ने TMC सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पांच वर्षों तक उन्हें खेल मंत्री रहते …

Manoj Tiwary Viral Video

Manoj Tiwary Viral Video

Sneha Singh
Published: 07 May 2026 | 11:40 amModified: 07 May 2026 | 11:45 am
HIGHLIGHTS
  1. मनोज तिवारी का TMC सरकार पर बड़ा हमला
  2. “मेरा काम सिर्फ चाय-बिस्किट खाना रह गया था”
  3. अरूप बिस्वास पर साइडलाइन करने का आरोप

कोलकाता: Manoj Tiwary Viral Video पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। पूर्व क्रिकेटर और राज्य के पूर्व खेल मंत्री मनोज तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने पिछले पांच वर्षों में अपने साथ हुए अपमान और प्रशासनिक बाधाओं का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया है।

"चाय-बिस्कुट तक सीमित था मेरा काम"

मनोज तिवारी ने सीधे तौर पर पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर किनारे किया गया। उन्होंने कहा, "मैं खेल जगत से आता हूँ और कुछ बड़ा करना चाहता था, लेकिन विभाग में मेरा काम सिर्फ चाय और बिस्कुट खाने तक सीमित कर दिया गया।" उन्होंने दावा किया कि डूरंड कप जैसे बड़े आयोजनों में भी उन्हें आधिकारिक निमंत्रण नहीं दिया जाता था।

Lionel Messi Event मेसी के इवेंट पर किया बड़ा खुलासा

लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि उस आयोजन में खेल प्रेमियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। मेसी महज 5-10 मिनट में चले गए क्योंकि प्रबंधन की सोच संकीर्ण थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि कुछ गलत होने वाला है, इसलिए वे उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

ममता बनर्जी से मुलाकात का अनुभव

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि जब उन्होंने कैबिनेट मीटिंग में शिवपुर के विकास और खेलों के मुद्दे उठाने की कोशिश की, तो मुख्यमंत्री ने उन्हें झिड़क दिया। तिवारी के अनुसार, ममता बनर्जी ने उनसे कहा, "क्या मेरे पास और कोई काम नहीं है?" और उन्हें 20 सेकंड भी अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। मनोज तिवारी ने अंत में कहा कि उसी दिन उन्हें समझ आ गया था कि यह सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी क्योंकि यह केवल झूठे वादों और व्यक्तिगत हितों पर आधारित थी।

इन्हें भी पढ़ें :

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Former Bengal Sports Minister Manoj Tiwary Alleges He Was Sidelined by TMC Government

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm