BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Suvendu Adhikari PA Murder : ‘अभिषेक बनर्जी ने करवाया मर्डर’ सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP नेताओं ने TMC पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोले-‘ममता देना चाहती हैं मैसेज’

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP नेताओं ने TMC …

Suvendu Adhikari PA Murder

Suvendu Adhikari PA Murder

Sneha Singh
Published: 07 May 2026 | 8:33 amModified: 07 May 2026 | 8:39 am
HIGHLIGHTS
  1. सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की बीच सड़क गोली मारकर हत्या
  2. BJP नेता अर्जुन सिंह ने TMC पर लगाया बड़ा आरोप
  3. ममता देना चाहती हैं खौफ का मैसेज” - कौस्तव बागची

कोलकाता : Suvendu Adhikari PA Murder पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद शुरू हुई हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है और ताजा सनसनीखेज वारदात में बीजेपी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हमला उस समय हुआ जब चंद्र नाथ रथ घर लौट रहे थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस पूरी घटना के बाद से राज्य में सियासी पारा काफी चढ़ गया है और बीजेपी इस हत्याकांड के लिए सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगा रही है।

" अभिषेक बनर्जी ने यह मर्डर करवाया है'

इस पूरी घटना को बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने एक गहरी राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने चंद्र नाथ रथ की हत्या का आरोप सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर लगाया है। BJP Leader On Suvendu Adhikari PA Murder उन्होंने कहा की "अभिषेक बनर्जी ने यह मर्डर करवाया है। वे यह मैसेज देना चाहते हैं कि भले ही हम पावर में नहीं हैं, फिर भी हम आप पर भारी हैं। वे बेवकूफ हैं, उन्हें उनका जवाब मिलेगा।"

ममता देना चाहती है मैसेज

Bengal Election Violence 2026 बीजेपी नेता कौस्तव बागची ने कहा की , "ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के सदस्य इस चुनावी हार से बौखला गए हैं, हताश हो गए हैं। अब वे सुवेंदु अधिकारी को एक मैसेज देना चाहते हैं, असल में यह कहना चाहते हैं 'देखो हम क्या कर सकते हैं', ममता 4 और 9 तारीख के बीच इस बफर पीरियड का पूरा फायदा उठाना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा की "मैंने खुद मृतक को देखा, और पहले 3 गोली के घाव देखे। उन्हें कुल पांच गोलियां लगीं।

सुवेंदु अधिकारी के चीफ इलेक्शन एजेंट नहीं है सुरक्षित

सुवेंदु अधिकारी के चीफ इलेक्शन एजेंट, सूर्यनील दास भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके पिता को भी धमकियां दी गईं। इस बारे में एक फॉर्मल शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। चंद्रा जैसे लोग, हमारा पूरा ऑफिस स्टाफ असल में हमारे अंगों की तरह काम करते हैं और अगर उन्हें हमसे अलग किया जा रहा है, तो हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। और TMC का ठीक यही मकसद है। राजीव कुमार, ममता बनर्जी, और अभिषेक बनर्जी सभी इस साज़िश में शामिल हैं इसे ऑर्केस्ट्रेट कर रहे हैं। पूरे राज्य में एक तरह की अफ़रा-तफ़री मची हुई है।"

आरोप लगाने से पहले की CBI जांच की मांग

TMC के ट्वीट पर, वे कहते हैं, "जब तक उनके ट्वीट सामने नहीं आए और असल में, उस पल से ठीक पहले हमारी तरफ़ से कोई बयान जारी नहीं किया गया था जिसमें यह आरोप लगाया गया हो कि TMC इस काम के लिए ज़िम्मेदार है। इसलिए, अगर वे किसी के ऐसा आरोप लगाने से पहले ही CBI जांच की मांग कर रहे हैं, तो यह उनके इरादों के बारे में बहुत कुछ बताता है। हम सभी को पूरी उम्मीद है कि चंद्रा की हत्या के लिए ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले।"

 

मैं सुबह से अपने कार्यकर्ताओं को बचाने की कोशिश कर रहा हूँ

इस पूरे मामले नेता सजल घोष ने कहा, "उसका कोई दुश्मन नहीं था और वह एक खुशमिजाज लड़का था। यह उसके लिए सिर्फ़ इसलिए किस्मत में था क्योंकि उसने सुवेंदु के लिए काम किया। यह बंगाल है 5 गोलियां चलीं। मैं भी सुबह से अपने कार्यकर्ताओं को बचाने की कोशिश कर रहा हूँ।

इन्हें भी पढ़ें :

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या हुई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP Accuses TMC of Political Conspiracy After Murder of Suvendu Adhikari’s PA

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm