अमित शाह ने छिंदवाड़ा शहर में रोड शो किया

अमित शाह ने छिंदवाड़ा शहर में रोड शो किया

अमित शाह ने छिंदवाड़ा शहर में रोड शो किया
Modified Date: April 17, 2024 / 12:13 am IST
Published Date: April 17, 2024 12:13 am IST

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश), 16 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू के समर्थन में रोड शो किया।

साहू का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के बेटे और मौजूदा सांसद नकुलनाथ से है।

छिंदवाड़ा सीट पर लोकसभा चुनावों के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “शाह का शाम को विमान से छिंदवाड़ा आने का कार्यक्रम था, लेकिन देर शाम होने के कारण उनका विमान हवाई पट्टी पर नहीं उतर सका। यह नागपुर (लगभग 100 किमी दूर) में उतरा जहां से गृह मंत्री सड़क मार्ग से छिंदवाड़ा पहुंचे।”

इस अवसर पर शाह एक सजी हुई गाड़ी में भगवान रामलला की तस्वीर लिए खड़े थे। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पार्टी उम्मीदवार साहू भी थे।

भाजपा नेताओं के स्वागत के लिए फव्वारा चौक से लेकर छोटी बाजार के बड़ी माता मंदिर तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। कई लोगों ने अपनी दुकानों, छतों और घरों के छज्जों से शाह और अन्य लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

इस अवसर पर शाह ने छोटी बाजार क्षेत्र में श्री बड़ी माता मंदिर में दर्शन किए।

रोड शो के दौरान भाजपा नेताओं ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।

भाषा प्रशांत सिम्मी

सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में