घर पर बनाएं आम का आचार, जानिए आसान विधि

Ads

घर पर बनाएं आम का आचार, जानिए आसान विधि

  •  
  • Publish Date - June 28, 2018 / 08:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 01:06 AM IST

आम का आचार कई तरीकों से बनाया जाता है लेकिन आम के सूखे आचार की खासियत ये है कि कम तेल में भी ये साल भर खराब नहीं होता और आराम से खाया जा सकता है। आप इस लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं बशर्ते उसमें सरसो का तेल ज्यादा डालना पड़ता है। 

आपको आचार की सिंपल रेसेपी बताने जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल करके आप आज के व्यस्त समय में भी घर पर बने आम के आचार का स्वाद खा सकते हैं। साथ ही हम यहां कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें किसी भी अचार को बनाते समय ध्यान दिया जाए तो आचार और भी टेस्टी बनता है साथ ही ख़राब नहीं होता। 

आम का आचार बनाने की विधि

वैसे तो आम का आचार कई तरीकों से बनाया जाता है लेकिन आम के सूखे आचार की खासियत ये है कि कम तेल में भी ये साल भर खराब नहीं होता और आराम से खाया जा सकता है।

जरूरी सामग्री

कच्चे आम – 7-8 (1 किग्रा।)

नमक – 4 छोटे चम्मच (ऊपर तक भरे हुये)

हल्दी पाउडर – 2 छोटी चम्मच

बाद में डाले जाने वाले मसाले

नमक – 2 छोटी चम्मच

मैथी – 4 टेबल स्पून

सोंफ – 4 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये

पीली सरसों – 4 टेबल स्पून

अजवायन – 2 छोटी चम्मच

लाल मिर्च – 2 छोटी चम्मच

हींग – आधा छोटी चम्मच

सरसो का तेल –  1/2 कप (100 मि.ली।)

बनाने की विधि

1. आम को 10-12 घंटों के लिए पानी में भिगो दें। फिर इन्हें पानी से निकाल कर अच्छे से सुखा लें। 

2. आम के डंठ्ठल को काट कर अलग कर दें। अब आम के गूदे को लंबी-लंबी फांकों में काट लें।

3. आम की फांकों में नमक और हल्दी मिला कर इन्हें किसी कंटेनर में डाल दें ताकि ये गल कर जाएं। 

4. दिन में एक बार इन्हें चम्मच से हिला दें। 7 दिन में आम की फांकों गल कर तैयार हो जाएंगी और इनसे खट्टा पानी भी निकल जाएगा। 

5. अब फांकों को कंटेनर से निकाल लें और पानी को उसी में रहने दें।

6. आम की फांकों को थाली में रखकर 1 दिन की धूप लगवा कर सुखा लें। 

7. इससे ये थोडी सिकुडी और सांवली हो जाती हैं। अब बारी है इनके लिए मसाला तैयार करने की।

8. मेथी, सौंफ, पीली सरसों और अजवायन को साफ करके दरदरा पीस लें।

9. एक स्टील के बर्तन में तेल डाल कर गरम कर लें और फिर गैस बंद कर दें। 

10. तेल को हल्का ठंडा करके उसमें सबसे पहले हींग फिर हल्दी और फिर सारे मसाले डाल कर मिला लें। 

11. नमक डालें और आम की फांकों का खट्टा पानी मिला कर आम की फांकों को भी इस मसाले वाले तेल में डाल लें। 

12. इन सबको तब तक मिलाएं जब तक सारे मसाले आम की फांकों पर अच्छे से ना लिपट जाएं।

13. आम का सूखा आचार तैयार है। इसे साफ और सूखे कंटेनर में भर लें। 

14. इसे निकालने के लिए हमेशा साफ व सूखे चम्मच का ही प्रयोग करें। 

15. ये आचार कम तेल में भी साल भर खराब नहीं होगा ,कभी कभार इसे धूप में भी रख लें। 

आचार बनाते समय इन बातों का खास रखें ध्यान

1. आचार डालने के लिए मिट्टी की बर्नी का इस्तेमाल करें। 

2. ध्यान रहे, हमेशा ताज़ा मौसमी सब्जियों और फलों का ही आचार डालें। 

3. ऐसा करने से आचार कुरकुरा रहेगा। नमक कंजूसी से न डालें।

4. आपको नमक की मदद से सब्जियों से पानी निकालना है और आचार को लंबे समय तक बनाए रखना है। 

5. आचार डालते समय फ्लेवर्ड सिरके का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपके आचार को नया स्वाद मिलेगा। 

6. आचार के डिब्बे का ऊपरी हिस्सा पहले कपड़े से साफ करें, इसके बाद इस पर ढक्कन लगाएं।

 

वेब डेस्क, IBC24