Ram Mandir Chanda Chori Case | Photo Credit :AI
अयोध्या: Ram Mandir Chanda Chori Case उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे (Ram Mandir Donation) को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चढ़ावा चोरी की कड़ियों को जोड़ने में जुटी एसआईटी को इस पूरे वित्तीय प्रकरण की जांच पूरी करने के लिए सरकार की तरफ से 15 दिन का समय दिया गया है। जांच के बीच अब एक और नया मामला सामने आया है। अब मंदिर में हुई नियुक्ति की प्रक्रिया भी जांच के दायरे में आ चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि राम मंदिर में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत ली गई थी। अब पुलिस ने इन आरोप की पड़ताल में जुट गई है और बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Ram Mandir Chanda Chori Case सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ की गई है। जिसमें पुलिस का कुछ इनपुट मिले हैं। जिससे इस मामले में नया मोड आ गया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में एक ट्रस्ट सदस्य का नाम बार-बार सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उस भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या मंदिर में नियुक्तियों के दौरान किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई थी या नहीं।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण अब केवल कथित धन गबन तक सीमित नहीं रह गया है। भर्ती प्रक्रिया, कर्मचारियों का सत्यापन, आउटसोर्सिंग व्यवस्था और जिम्मेदारियों के निर्धारण जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे भी जांच के घेरे में हैं। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि व्यवस्था में चूक कहां हुई और इसके लिए किस स्तर पर जवाबदेही तय होगी।