Hyderabad Meat Supply Case | Photo Credit: AI
हैदराबाद: Hyderabad Meat Supply Case आजकल कई जगहों से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि मटन के नाम पर कथित तौर पर बीफ की सप्लाई की जा रही है। ऐसा ही एक मामला हैदराबाद से सामने आया है। जहां मटन के नाम पर कथित रूप से बीफ की सप्लाई की जा रही थी। इस मामले में पुलिस और H-FAST यूनिट ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Hyderabad Meat Supply Case मिली जानकारी के अनुसार, मामला मल्लेपल्ली क्षेत्र का है। जहां मोहम्मद उस्मान का उस्मान मीट शॉप है। वहीं मोहम्मद जहांगीर पाशा, अयान मीट शॉप में काम करता है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद उस्मान और मोहम्मद जहांगी दोनों मिलकर हैदराबाद के कई होटलों को मटन के नाम पर कथित रूप से बीफ की सप्लाई कर रहे थे।
सूचना मिलते ही CCS और H-FAST की टीम मौके पर छापेमारी की। जिसमें पता चला कि लगभग 50 किलो ऐसा मांस रिकवर किया गया। पुलिस के मुताबिक बीफ भी मिक्स था। कार्रवाई करते पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगेहाथा पकड़ लिया। बरामद हुए मांस को जांच के लिए सीज कर लिया गया है।
अरेस्ट करने के बाद दोनों आरोपियों को आगे के कानूनी एक्शन के लिए हबीब नगर थाने के हवाले कर दिया गया। हैदराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और यह मालूम करने का प्रयास किया जा रहा है कि यह कथित रैकेट कब से संचालित था, इसकी सप्लाई किन-किन होटलों में होती थी और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं।