गेंहू का खिचड़ा

 गेंहू का खिचड़ा

 गेंहू का खिचड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 12:32 pm IST
Published Date: April 24, 2018 8:56 am IST

गेहूं का खीचड़ा  राजस्थान का पारम्परिक व्यंजन है।कहा जाता है कि  गेहूं के खीचड़े के साथ मुंगोड़ी की सब्जी या कढ़ी भी बनाई जाती हैं। गेंहू का खिचड़ा घी और बूरा चीनी के साथ खाया जाता है।इसे खाने से एक फायदा ये भी है कि शरीर के लिए  साबुत अनाज बहुत लाभदायक होता है। इसमें प्रोटीन , फाइबर , विटामिन तथा कार्बोहाइड्रेड भरपूर मात्रा में होते है। यह सुपाच्य व पौष्टिक आहार होता है.आइये जानते हैं लिखिता जैन से इसे बनाने की विधि –

 सामग्री

– भीगा हूआ गेहूं **

– दूध

– शक्कर

– देसी घी

– किशमिश

– पिसी इलायची

– कटे बादाम

  • केसर

विधि

– भीगे हूएं गेहूं को कूकर में 10 मिनट तक पकाएं

– 250 ग्राम दूध डालकर बिना ढके पकाएं

– दूसरे पैन में शिफ्ट कर लें

– 15 मिनट पकने के बाद एक कटोरी शक्कर डालें

– थोड़ा सा केसर डालें और इलायची पाउडर डालें

– 15-20 मिनट धीमी आंच पर पकाएं

  • कटोरी में निकालकर मनपसंद ड्रायफ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें। इसे और अधिक  स्वादिष्ट बंनाने के लिए आप मनपसंद ड्रायफ्रूट्स का इस्तमाल कर सकते हैं। साथ ही रंग के लिए केसर का यूज करे। आमतौर पर इसे डेजर्ट के रूप में  सर्व किया जाता है। 


लेखक के बारे में