नेपाल में कोरोना के 1513 नए मामले , कुल संख्या बढ़कर 76,258 हुयी

नेपाल में कोरोना के 1513 नए मामले , कुल संख्या बढ़कर 76,258 हुयी

नेपाल में कोरोना के 1513 नए मामले , कुल संख्या बढ़कर 76,258 हुयी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: September 29, 2020 1:51 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 29 सितंबर (भाषा) नेपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,513 नए मामले सामने आने के साथ ही मंगलवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 76,258 हो गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जागेश्वर गौतम ने बताया कि इस अवधि में 10 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की कुल संख्या 491 हो गयी।

उन्होंने कहा कि 731 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के साथ ही बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 55,371 हो गयी है।

गौतम के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 10,891 नमूनों के परीक्षण किए गए। देश में अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 10,09,298 हो गयी है।

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी काठमांडू में कोरोना वायरस के 934 नए मामले सामने आए। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

देश में अभी 20,296 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा अविनाश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में