पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के सह उत्पादन के लिए हमने अमेरिकी कंपनी के साथ बातचीत की: जेंलेंस्की

पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के सह उत्पादन के लिए हमने अमेरिकी कंपनी के साथ बातचीत की: जेंलेंस्की

पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के सह उत्पादन के लिए हमने अमेरिकी कंपनी के साथ बातचीत की: जेंलेंस्की
Modified Date: July 24, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: July 24, 2026 5:25 pm IST

कीव, 24 जुलाई (एपी) यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने यहां अमेरिकी कंपनी रेथियॉन के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की है क्योंकि रूस अपनी आक्रामक कार्रवाई में बढ़त बनाने के लिए जिन बैलेस्टिक मिसाइलों का उपयोग करता है, उसका मुकाबला करने के लिए यह कंपनी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली बनाती है और यूक्रेन को इस प्रणाली की बेहद जरूरत है।

यह भेंट ऐसे समय हुई है जब तीन हफ्ते से भी कम समय पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलें बनाने का लाइसेंस देने का वादा किया था। यह वादा एक अहम बदलाव को दिखाता है, क्योंकि हाल में ट्रंप ने जेलेंस्की के प्रति ज़्यादा सकारात्मक रुख अपनाया है।

इस बात का एक और संकेत मिला है कि यूक्रेन अमेरिका की सोच बदल रहा है। ट्रंप की पक्की समर्थक लॉरा लूमर ने बृहस्पतिवार को यहां जेलेंस्की से मुलाक़ात की। सालों तक हमले को कम करके आंकने के बाद, उन्होंने यूक्रेन पर मिसाइल हमलों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की।

यूक्रेनी नेता जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि उन्होंने रेथियॉन के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी यूक्रेन के साथ मिलकर ‘पैट्रियट इंटरसेप्टर’ बनाने को तैयार है। यह सिस्टम रडार, कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम और अलग-अलग तरह की इंटरसेप्टर मिसाइलों से मिलकर बना है।

वैसे कंपनी ने अपनी वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मुलाकात के बारे में तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘हमारी टीम — सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों ही स्तरों पर — इस पर काम करने के लिए लगातार संपर्क में रहेंगी।’’

जेलेंस्की सह उत्पादन करार पर तेज़ी से आगे बढ़ना चाहते हैं, क्योंकि रूस लगातार बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है। इन मिसाइलों को रोकना मुश्किल होता है और इनसे आम नागरिकों की जान जाती है, साथ ही रिहायशी इलाकों को भी भारी नुकसान पहुंचता है।

एपी राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में