पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों का ट्रक पूर्वी अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत

पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों का ट्रक पूर्वी अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत

पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों का ट्रक पूर्वी अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत
Modified Date: May 30, 2026 / 04:03 pm IST
Published Date: May 30, 2026 4:03 pm IST

काबुल, 30 मई (एपी) पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा एक ट्रक राजमार्ग पर पलट गया। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई और 35 अन्य घायल हो गए। हताहतों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल मलिक नियाज़ई ने बताया कि यह दुर्घटना लग़मान प्रांत में उस मुख्य राजमार्ग पर हुई, जो राजधानी काबुल को नंगरहार प्रांत से जोड़ता है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं और घायलों को इलाज के लिए नंगरहार के अस्पतालों में ले जाया गया है।

तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

एपी तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में