जर्मनी में क्रिसमस बाजार में कार घुसी, दो लोगों की मौत और 60 लोग घायल

जर्मनी में क्रिसमस बाजार में कार घुसी, दो लोगों की मौत और 60 लोग घायल

जर्मनी में क्रिसमस बाजार में कार घुसी, दो लोगों की मौत और 60 लोग घायल
Modified Date: December 21, 2024 / 10:29 am IST
Published Date: December 21, 2024 8:58 am IST

मैगडेबर्ग (जर्मनी), 21 दिसंबर (एपी) जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में शुक्रवार को एक कार क्रिसमस के त्योहार पर खुले स्थान पर लगे एक बाजार में लोगों को रौंदते हुए घुस गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 60 लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने इसे जानबूझकर किया गया हमला बताया है।

घटना शाम करीब सात बजे हुई जिसके बाद कार चालक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के वक्त बाजार में काफी भीड़ थी।

जर्मनी की समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ की ओर से प्रकाशित तस्वीर में संदिग्ध को पुलिस सड़क के बीचों-बीच गिरफ़्तार करते दिखाई दे रही है।

अधिकारियों ने बताया इस घटना में एक वयस्क और एक बच्चे की मौत हो गई वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना से पूरा शहर स्तब्ध है और इसने क्रिसमस के जश्न के बीच लोगों के दिलों में गहरा दुख और भय की भावना भर दी है।

सैक्सोनी-एनहाल्ट राज्य की गृह मंत्री तमारा ज़ीशैंग ने संवाददाताओं को बताया कि संदिग्ध व्यक्ति सऊदी अरब से है और पेशे से चिकित्सक है जो 2006 में जर्मनी आ गया था। उन्होंने बताया कि वह मैगडेबर्ग से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में बर्नबर्ग में चिकित्सकीय सेवाएं देता है।

सैक्सोनी-एनहाल्ट के गवर्नर रीनर हसेलॉफ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया है।’’

एपी शोभना सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।