राष्ट्रपति ट्रंप को बॉलरूम निर्माण के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी: अदालत
राष्ट्रपति ट्रंप को बॉलरूम निर्माण के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी: अदालत
वाशिंगटन, सात अगस्त (एपी) अमेरिका की एक अदालत ने फैसला सुनाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस परिसर के भीतर एक उच्च सुरक्षा वाले ‘बॉलरूम’ के निर्माण के लिए कांग्रेस (संसद) की मंजूरी लेनी होगी।
अदालत ने कहा कि निर्माण कार्य रोक दिया जाना चाहिए।
‘यूएस कोर्ट ऑफ अपील’ ने उन ऐतिहासिक संरक्षणवादियों के पक्ष में फैसला दिया, जिन्होंने निर्माण कार्य रुकवाने के लिए मुकदमा दायर किया था।
अदालत ने अपने दिए गए फैसले को तुरंत लागू नहीं किया, बल्कि उसे दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया ताकि प्रशासन को अमेरिकी उच्चतम न्यायालय में अपील करने का मौका मिल सके।
एपी
देवेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


