उत्तरी गाजा में इजराइली हमलों में 22 लोगों की मौत: फलस्तीनी अधिकारी

Ads

उत्तरी गाजा में इजराइली हमलों में 22 लोगों की मौत: फलस्तीनी अधिकारी

  •  
  • Publish Date - October 27, 2024 / 11:15 AM IST,
    Updated On - October 27, 2024 / 11:15 AM IST

दीर अल-बला (फलस्तीन), 27 अक्टूबर (एपी) उत्तरी गाजा पर इजराइल द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा ने बताया कि उत्तरी शहर बेत लाहिया में शनिवार देर रात हुए इन हमलों में मारे गए लोगों में 11 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।

एपी सिम्मी प्रशांत

प्रशांत