Indore Cyber Fraud News: ACP बनकर लोगों को फंसाता था शातिर, फिर लड़कियों की अश्लील फोटो से….राज खुलते ही पुलिस भी रह गई सन्न

Ads

Indore Cyber Fraud News: ACP बनकर लोगों को फंसाता था शातिर, फिर लड़कियों की अश्लील फोटो से....राज खुलते ही पुलिस भी रह गई सन्न

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 11:28 AM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 11:28 AM IST

Indore Cyber Fraud News: ACP बनकर लोगों को फंसाता था शातिर, फिर लड़कियों की अश्लील फोटो से....राज खुलते ही पुलिस भी रह गई सन्न /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने ACP अशोक सिंह जादौन के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी आईडी बनाई
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल, एक iPhone, कार और बाइक जब्त की
  • बैंक खातों और लेन-देन की जांच जारी, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस

इंदौर। Indore Cyber Fraud News: आजकल ठगी के नए नए तरीके सामने आ रहें है, लेकिन एमपी के इंदौर से सामने आए ठगी की इस वारदात ने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां शातिर ने ACP की फोटो लगा कर फर्जी आईडी बनाई फिर लाखों की धोखाधड़ी की है। इस मामले में पुलिस ने शिवम लोधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, इंदौर के ACP अशोक सिंह जादौन के गृह गाँव के ही युवक ने उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर यह कारनामा किया है, भोन्ती थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम लोधी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके तीन साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी से पुलिस ने आइफोन सहित तीन मोबाइल एक कार और एक बाइक भी जप्त की है। यह युवक ACP की फर्जी आईडी बना कर उस पर कृष एप इंस्टाल कर लड़कियों की अश्लील फोटो डालकर दूसरे राज्यों के लोगों के साथ ठगी करते थे। पुलिस को आरोपी से ती

ये भी पढ़ें

न बैंक नंबर मिले है जिसकी डिटेल निकलवाई जा रही है कि इन खातों से कितना ट्रांजेक्सन हुआ है।

इंदौर में आरोपी ने ठगी कैसे की?

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ACP के नाम और फोटो से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर लोगों का भरोसा जीता और कथित तौर पर ऑनलाइन ठगी की।

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया है?

आरोपी के पास से एक iPhone, तीन मोबाइल फोन, एक कार, एक बाइक और कई बैंक खातों से जुड़ी जानकारी बरामद हुई है।

क्या इस मामले में केवल एक ही आरोपी गिरफ्तार हुआ है?

फिलहाल मुख्य आरोपी शिवम लोधी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस किन पहलुओं की जांच कर रही है?

पुलिस बैंक खातों में हुए लेन-देन, डिजिटल गतिविधियों और संभावित अन्य पीड़ितों की जांच कर रही है।

ऐसी साइबर ठगी से कैसे बचें?

किसी भी सोशल मीडिया प्रोफाइल या अधिकारी के नाम पर पैसे या निजी जानकारी साझा करने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें। संदिग्ध प्रोफाइल या संदेश मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें।