ओवेन साउंड (कनाडा), नौ मार्च (एपी) कनाडा के दक्षिण-पश्चिमी ओंटारियो स्थित जॉर्जियन बे के तट से बर्फ की चट्टान टूटकर बह जाने के बाद उस पर फंसे 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
ओंटारियो प्रांतीय पुलिस के अनुसार बर्फ का बड़ा टुकड़ा तट से अलग होकर एक मील से अधिक दूरी तक बह गया और कई हिस्सों में टूट गया, जिससे कुछ लोग बर्फीले पानी में आंशिक रूप से डूब गए।
ग्रे-ब्रूस इकाई के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रविवार दोपहर कई लोगों के बर्फ पर फंसने की सूचना मिली थी।
मदद के लिए पुलिस के विमानन और समुद्री इकाइयों के साथ-साथ जॉर्जियन ट्रायंगल के आसपास स्थित काउंटी के अग्निशमन विभागों के कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि ‘कॉबल बीच गोल्फ कोर्स’ ने विमानन इकाइयों और प्राथमिक उपचार व्यवस्था के लिए अपनी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
अधिकारियों के अनुसार दोपहर तक सभी लोगों को सुरक्षित रूप से हेलीकॉप्टर के जरिए तट पर वापस लाया गया। उनमें से कुछ मामूली रूप से जख्मी हो गये।
एपी मनीषा राजकुमार
राजकुमार