CG Me aaj Ka Mausam: मानसून की रफ्तार हुई धीमी! आज से बदलेंगे मौसम के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

Ads

CG Me aaj Ka Mausam: मानसून की रफ्तार हुई धीमी! आज से बदलेंगे मौसम के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 08:25 AM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 08:25 AM IST

CG Me aaj Ka Mausam | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • बारिश में कमी का अनुमान
  • 8 जुलाई से तीव्रता घटेगी
  • रायपुर में तापमान बढ़ेगा

रायपुर: CG Me aaj Ka Mausam छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई (आज) से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों और तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। राजधानी रायपुर में दो दिनों के बाद सुबह सूरज नजर आया है। यहां भी तापमान बढ़ने के आसार हैं।

आज से बढ़ेगा तापमान

CG Me aaj Ka Mausam मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। तो वहीं राजधानी रायपुर में आज तापमान बढ़ने का आसार है। इसके अलावा प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) अब धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके कमजोर पड़ने की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण लगभग 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

वर्षा थमते ही खेतों में बढ़ी किसानों की रौनक

लगातार दो दिन हुई अच्छी वर्षा के बाद किसानों ने खेतों का रुख कर लिया है। धान की रोपाई, खेतों की जुताई और अन्य कृषि कार्यों ने गति पकड़ ली है। पर्याप्त नमी मिलने से खेती की तैयारियां तेज हो गई हैं। लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी वर्षा से किसानों को इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद बंधी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में बारिश कब कम होगी?

8 जुलाई से बारिश की गतिविधियों और तीव्रता में कमी आने लगेगी।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

तापमान बढ़ेगा और हल्की बारिश की संभावना है।

क्या वज्रपात की संभावना है?

हाँ, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है।